Doordrishti News Logo

जोधपुर में भारी वर्षा से उत्पन्न हालातों पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

  • प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने लिया शहर का जायजा
  • जिला कलक्टर एवं महापौर ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जाने हालात
  • अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जोधपुर,शहर में भारी वर्षा के बाद उत्पन्न हालातों का जायजा लेने महापौर (उत्तर) कुन्ती देवड़ा एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने नगर निगम एवं विभिन्न प्रशासनिक,पुलिस तथा विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण किया और सम सामयिक स्थितियों से रूबरू हुए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर(द्वितीय) राजेन्द्र डांगा,नगर निगम (उत्तर) के आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित एवं अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह,नगर निगम (दक्षिण) के आयुक्त राजेन्द्र सिंह कविया आदि अधिकारी साथ थे।

उन्होंने जोधपुर शहर में जालोरी गेट,माता का थान, खेतानाड़ी,नट बस्ती बीजेएस सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और बरसात से उत्पन्न हालातों की जानकारी ली। क्षेत्र वासियों से चर्चा की और बारिश की वजह से उत्पन्न समस्याओं को देखा तथा इनके समाधान का आश्वासन दिया। जिला कलक्टर ने इन क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान सभी संबंधित नगर निगम एवं विभागों के अधिकारियों को भारी वर्षा से उत्पन्न स्थितियों में जल्द से जल्द सुधार करते हुए जनजीवन एवं लोक सुविधाओं को बहाल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विभिन्न बस्तियों में भ्रमण के दौरान सामने आयी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
जिला कलक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को ड्रैनेज सिस्टम में अपेक्षित सुधार लाते हुए पानी निकासी से जुड़ी गतिविधियों को ठोस स्वरूप देते हुए सुगम बनाने, नालों- नालियों की सफाई सुनिश्चित करने, बरसात की स्थिति में अनावश्यक जल भराव की स्थिति को समाप्त करने तथा लोक जीवन एवं जन सुविधाओं को त्वरित गति से बेहतर बनाने आदि के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026