Doordrishti News Logo

जोधपुर,भारत विकास परिषद जोधपुर महानगर की विभिन्न शाखाओं द्वारा लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए राशन की सूखी सामग्री का वितरण किया जा रहा है। 1000 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 873 राशन किट का वितरण किया जा चुका है। राशन किट में आटा, दाल, चावल, शक्कर, मसाले व खाद्य तेल आदि सामग्री दी जा रही है ।

Distribution of ration material to the needy by Bharat Vikas Parishad
भाविप महानगर समन्वयक लोकेश मित्तल ने बताया कि मारवाड़ शाखा द्वारा चौहाबो सेक्टर, गंगाना स्थित पाक विस्थापित बस्ती, महादेव नगर, सूर सागर काली बेरी, बेलदार बस्ती, तुलसी कॉलोनी एवं सिवांची गेट श्मशान बस्ती में 300 किट, नंदनवन शाखा द्वारा ऊँटो की घाटी, घोड़ा घाटी, सूरसागर एवं चौहाबो में 208 किट, पावटा शाखा द्वारा आंगनवा स्थित पाक विस्थापित बस्ती एवं भदवासिया सब्ज़ी मंडी के सामने स्थित सांसी कॉलोनी में 100 किट, रातानाडा शाखा द्वारा चौपासनी रोड़ पर सरगरा कॉलोनी, रातानाड़ा की जवाहर कॉलोनी एवं नगर निगम वार्ड 60 इत्यादि में 70 किट, सरस्वती नगर शाखा के माध्यम से राजीव गांधी कच्ची बस्ती में 100 किट का वितरण किया जा चुका है। राशन किट वितरण का कार्य अभी भी जारी है।

ये भी पढ़े – पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट का डिजिटल स्कोरिंग पर वेबीनार आयोजित
प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि माधव सेवा समिति के सहयोग से किये जा रहे किट वितरण कार्य में जोधपुर मुख्य शाखा अध्यक्ष डा. प्रभात माथुर, सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा, कोषाध्यक्ष पुखराज फोफलिया,जोधपुर मारवाड़ शाखा अध्यक्ष नारायण रुप राय, सचिव डा. दिनेश पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र राज लूणावत, नन्दनवन शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र राज मेहता, सचिव रामकिशोर धूत, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, सरस्वती नगर शाखा के अध्यक्ष अंशु सहगल, सचिव डा. अनिल गुप्ता, रातानाडा शाखा के अध्यक्ष शंकर लाल परमार, सचिव डा. प्रवीण भार्गव, कोषाध्यक्ष डा. एसके हरित, पावटा शाखा के संरक्षक एडवोकेट पंकज मेहता, अध्यक्ष भंवर लाल दैया तथा सचिव सम्पत सिंह टाक, के नेतृत्व में परिषद् के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वितरण कार्य में स्थानीय पार्षदों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026