Doordrishti News Logo

पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एण्ड वे फॉरवर्ड सम्मेलन में बेहतर पुलिसिंग को लेकर चर्चा

एक रात्रि विश्राम सहित सम्मेलन का आयोजन संपन्न

जोधपुर,पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एण्ड वे फॉरवर्ड सम्मेलन में बेहतर पुलिसिंग को लेकर चर्चा। शहर के पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में आज सुबह पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एंड वे फॉरवर्ड सम्मेलन का आयोजन हुआ। एक दिवसीय इस सम्मेलन में सभी अधिकारी मौजूद थे। इसके लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया।

इसे भी पढ़ें – मथानिया में कार्यरत डिस्कॉम सहायक अभियंता से मारपीट

इसमें पुरुष पुलिसकर्मी ट्राउजर,शर्ट टाइ व ब्लेजर पहन कर आएंगे। जबकि महिलाओं के लिए ब्लेजर व साडी का ड्रेस कोड रखा गया। इस एक दिवसीय पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एण्ड वे फॉरवर्ड सम्मेलन में पुलिसिंग को कैसे बेहतर किया जा सकता है और नए बने क्रिमिनल लॉ को लेकर विस्तृत विचार विमर्श पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया।

समाज में लोगों को किस तरह से मोटिवेट कर अपराध से दूर किया जाए और यातायात के नियमों एवं दुर्घटनाओं को लेकर विस्तृत तौर चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ.आलोक त्रिपाठी कुलपति सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी का स्वागत कर सेमिनार का विधिवत रूप से शुभारंभ शुरुआत किया गया।

अलग अलग कालांश में विशेषज्ञों ने व्यक्त किए विचार 
सेमिनार में निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप अलग-अलग विषयों पर निर्धारित कालांश के अनुरूप अपने-अपने विषय पर सभी विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए तथा वर्तमान समय के चलते पुलिस के लिए आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां, संपत्ति संबंधी अपराध,नये कानून की बेहतर क्रियान्वंती,साइबर अपराध,क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट,बढ़ते ड्रग्स तस्करी से उत्पन्न चुनौतियां,आधुनिक अनुसंधान के टूल्स का उपयोग के साथ-साथ माइंडफूलनेस और सांस लेने की तकनीक,पुलिस अधिकारियों के तनाव प्रबंधन एवं ध्यान तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सेमिनार में उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा एक सामूहिक फोटो सेशन किया गया एवं जोधपुर यातायात पुलिस द्वारा फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन पर बाहर से आए मेहमानों को पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राजवर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026