Doordrishti News Logo

लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की बनाड़ पुलिस ने रविवार को लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 फरवरी की रात को डिगाड़ीकलां गांव में एक बंद मकान से 35 तोला सोना, डेढ़ किलो के करीबन चांदी और 1.40 लाख की नगदी चुराई थी। पकड़ा गया आरोपी आला दर्जें का नकबजन होने के साथ उसके खिलाफ 10-15 प्रकरण पहले से दर्ज हो रखे हैं।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि आचार्यों की ढाणी नांदड़ाकलां निवासी विजय कुमार पुत्र मदनलाल आचार्य ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसके भाई परमांनद का मकान डिगाड़ीकलां में है। वह बड़े भाई जयशंकर के निधन पर गांव गए हुए थे और घर सूना पड़ा था। अज्ञात चोर 10 फरवरी की रात को सेंध लगाकर वहां से 35 तोला सोना, चांदी के अलावा डेढ़ लाख के करीबन नगदी चुरा ले गया।

इस पर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एक टीम में शामिल कांस्टेबल राजेंद्र सिलारी, हनुमान सिंह एवं महेश चंद ने अथक परिश्रम के बाद शातिर नकबजन का पता लगाकर आरोपी रातानाडा सांसी बस्ती के रहने वाले श्रवण उर्फ पेनिया पुत्र चिमनलाल सांसी को गिरफ्तार कर लिया। उससे माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा प्रकरण नकबजनी के दर्ज हो रखे हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026