Doordrishti News Logo

कबीर पंथी की संपत्ति को हथियाने का प्रयास करने वाला शिष्य गिरफ्तार

  • कोर्ट के आदेश पर पहुंचा जेल
  • गत साल दर्ज हुआ था धोखाधड़ी में केस

जोधपुर,कबीर पंथी की संपत्ति को हथियाने का प्रयास करने वाला शिष्य गिरफ्तार। शहर के फतेह सागर स्थित कबीर आश्रम के पंथी के देवलोक गमन के बाद शिष्य ने संपत्ति को कूटरचित दस्तावेज से हथियाने का प्रयास किया। मगर कबीर पंथी के भतीजे और शिष्य ने इस बारे में गत साल धोखाधड़ी का प्रकरण उदय मंदिर थाने में दर्ज करवा दिया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शिष्य को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि मामले में गत साल 22 फरवरी को केस दर्ज करवाया गया था। इसमें कबीर आश्रम के पंथी चेतनदास चेला स्व.प्रहलाद दास ने बताया कि प्रहलाद दास उसके चाचा लगते थे। वह उनके पास में रहकर शिष्य भी बना हुआ था।

यह भी पढ़ें – ओएलएक्स पर कैमरा बेेचने का विज्ञापन डाला,शातिर आया और कैमरा लेकर भाग गया

इसी आश्रम में उनका एक अन्य चेला महंत राजेंद्र दास भी साथ था। 10 मई 21 को महंत प्रहलाददास का देवलोक गमन हो गया था। इनकी शहर के अलावा गुजरात आदि जगहों पर संपत्ति आदि है। उनकी देखभाल आदि महंत राजेंद्रदास करता था। मगर महंत प्रहलाददास के देवलोक गमन के बाद राजेेंद्र दास की नीयत बिगड़ गई और उसने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उनकी संपत्ति पर अपना हक जताने लगा।उसने वसीयत नामा के तौर पर बताया कि महंत प्रहलाद दास ने अपनी वसीयत 23 जुलाई 2007 को उसके नाम कर दी है। इस बात का पता लगने पर जानबीन के बाद पता लगा कि महंत राजेंद्र दास में फर्जी तरीका अपनाया और संपत्ति पर हक जता रहा है। इस पर 22 फरवरी 23 को उदयमंदिर थाने मेें धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कराया गया। उदयमंदिर पुलिस ने अब जांच के बाद आरोपी महंत राजेंद्रदास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा मेें भेज दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026