Doordrishti News Logo

जोधपुर, रूम टू रीड द्वारा चलाये जा रहे अंतराष्ट्रीय रीडिंग कैंपेन 2021 नहीं रुकेंगे नन्हें कदम, घर पर भी सीखेंगे हम, मैं जहाँ सीखना वहाँ इंडिया गेट्स रीडिंग एट होम, की शुरुआत 15 अगस्त को हो गई। इसी कड़ी में आज डाइट जोधपुर के अधिकारियों ने रूम टू रीड के इस अभियान का प्रमोशन किया। डाइट उपाआचार्य मंजू ने बताया की रीडिंग कैंपेन जोधपुर के सभी विद्यालयों में 15 अगस्त से 8 सितंबर तक चलाया जायेगा।

डाइट द्वारा रीडिंग कैंपेन

इस के तहत समुदाय में बच्चों के पढ़ने व सीखने को लेकर जागरूकता फैलाई जायेगी और बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहित किया जायेगा कि वे कम से कम प्रतिदिन 15 से 20 मिनट अपने बच्चों के साथ पढ़ने लिखने की रोचक गतिविधियाँ करें। इसके अलावा बच्चों के घर पर सीखने-सिखाने की गतिविधियों में भागीदारी करें। उन्होंने ने रीडिंग कैंपेन के लिए रूम टू रीड का आभार प्रकट किया।

डाइट द्वारा रीडिंग कैंपेन

रूम टू रीड के जीतेन्द्र सिंह ने बताया की शिक्षा विभाग के सहयोग से इस कैंपेन को जोधपुर के सभी सरकारी विद्यालयों में चलाया जायेगा और शिक्षकों के सहयोग से बच्चों के अभिभावकों का विद्यालय से अधिक से अधिक जुड़ाव हो इस प्रकार की गतिविधियों की जायेगी। इस क्रम में शिवकान्त सिंह ने बताया कि इसके तहत कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए विद्यालय व समुदाय स्तर पर पढ़ने को लेकर बहुत सारी वर्चुअल गतिविधियाँ आयोजित कि जायेगी।

डाइट द्वारा रीडिंग कैंपेन

इस अवसर पर डाइट जोधपुर के इंद्रसिंह सिसोदिया,मूल सिंह,स्नेहलता औदीच्य, संयुक्ता गुप्ता, अंजू चौधरी, प्रदीप मोहन उदावत, रणधीर सिंह, हरचंद सिंह सोलंकी आदि ने भागीदारी करते हुए रीडिंग कैंपेन का प्रमोशन किया और सभी शिक्षकों और अभिभावकों को इस कैंपेन का हिस्सा बनने का संदेश दिया।

ये भी पढें – मानसून सक्रियता के आसार बने

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026