जोधपुर, शहर के डांगियावास स्थित बुधनगर में शराब के लिए रूपए नहीं दिए जाने पर एक युवक की बाइक को बदमाशों ने अपनी स्कार्पियो से टक्कर मार दी। इससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डांगियावास पुलिस ने बताया कि बुधनगर निवासी संजीव पुत्र सोहन लाल विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि शनिवार की शाम को वह अपनी बाइक से बुधनगर से निकल रहा था। तब एक स्कार्यियो में पांचाराम विश्नोई और उसके साथियों ने उसे रोका। फिर शराब के लिए रूपए मांगे। रूपए दिए जाने से इंकार करने पर इन लोगों ने उसकी बाइक को स्कार्पियो से पीछे से टक्कर मार दी। घटना में अब पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
ये भी पढें – लग्जरी वाहन में 6.700 किलोग्राम अवैध अफीम दूध पकड़ा,तस्कर गिरफ्तार
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

