जोधपुर, जिला कलेक्टर के निर्देशन में सेवा अभियान के तहत बुधवार को 4.30 से 6 बजे तक राजीव सेवा केन्द्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के गुड गर्वनेन्स की परिकल्पना को साकार करने के दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित, सुगम व पारदर्शी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचार के रूम में ‘‘सेवा अभियान’’ के तहत संवाद गतिवितियों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राजकीय विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सर्वोत्तम उपलब्धता के लिए आमजन को इनकी प्रक्रिया तथा परिलाभों के विषय में व्यापक जानकारी तथा भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीसी के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी व योजना के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा किये जायेंगे। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम तथा जन सूचना पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी।
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

