Doordrishti News Logo

पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन, एनपीएस अधिसूचना की प्रतियां जलाई

जोधपुर,नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम सहित विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर एनपीएस के खिलफ विरोध प्रदर्शन कर 2003 की एनपीएस अधिसूचना की प्रतियां जलाई। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2004 के बाद सेवा में आए सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन खत्म करके नईं पेंशन स्कीम शुरू की गई थी जिसका कर्मचारी तभी से विरोध करते रहे हैं। नई पेंशन स्कीम 22 दिसम्बर 2003 की अधिसूचना के तहत शुरू की गई जिसके विरोध में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम सहित विभिन्न संगठनों ने जोधपुर कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा 22 दिसंबर 2003 की एनपीएस अधिसूचना की प्रतियां जलाई।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन, एनपीएस अधिसूचना की प्रतियां जलाई

इस अवसर पर आंदोलन के महासचिव जगदीश यादव ने संबोधित करते हुए पुरानी पुरानी पेंशन की खामियां गिनाई। कर्मचारी महासंघ के नेता शंभू सिंह मेड़तिया ने मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को ललकारते हुए कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिला प्रभारी महेंद्र चौधरी, सरफराज हुसैन, कर्मचारी नेता भंवर काला, नवीन देवड़ा, देवी सिंह, हाबू सिंह चौधरी, संतोष जाखड़ सहित विभिन्न कर्मचारियों ने संबोधित किया अधिसूचना की प्रतियां जलाने के बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे तथा जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर भूपेंद्र, फैयाज अहमद, राजेश्वरी देवी, मोहम्मद हनीफ, कमल किशोर, बक्सा राम चौधरी, महेंद्र चौधरी, देवेंद्र सिंह नरेश कुमार, धर्मेंद्र, रमेश कुमार, श्रवण कुमार विश्नोई, लूणाराम चौधरी, हनुमान राम, संतोक सिंह, आनंद, मंजू सोनी, राजाराम, सुखराम डारा, हरलाल सेन, ऋतुराज पारीक, राजेंद्र गहलोत, महेंद्र विश्नोई गोपाल किशोर, महेंद्र सिंघाडिया, देवी सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन में उपस्थिति थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026