जोधपुर, कायलाना रोड पर प्रतापनगर क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर में एक ट्रैक्टर से कार भिड़ गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में नेशनल हैंडलूम के सामने आज बजरी से भरे एक ट्रेक्टर ट्रॉली को उसका चालक रॉन्ग साइड में मोड़ रहा था तब वहां तेज गति से आई कार उससे भिड़ गई। कार का अगला हिस्सा ट्रैक्टर में फंस गया। हादसे में कार चालक घायल हो गया। अन्य लोगों ने उसे बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त किया।

ये भी पढ़े :- केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

