अस्पताल में संचालित इंद्रा रसोई को शिफ्ट करने की मांग
प्रदर्शन कर दिया धरना
जोधपुर,शहर की प्रतापनगर सुधार समिति ने धरना देकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां पर राजकीय चिकित्सालय बना हुआ है। मगर चिकित्सा के नाम पर कुछ नही हो रहा है। साथ ही अस्पताल में इंद्रा रसोई को भी अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन से इस बारे में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन दिया।
प्रतापनगर सुधार समिति के लोग आज धरने पर बैठ प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना था कि यहां पर पंडित दीदयाल पार्क के पास में एक राजकीय चिकित्सालय संचालित हो रहा है। मगर चिकित्सा के नाम पर कोई इलाज नहीं किया जाता है। साथ ही मरीजों को अन्य जगहों पर भेजा जाता है। यह लोग अस्पताल में चल रही इंद्रा रसोई को लेकर भी विरोध जता रहे हैं। रसोई को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट करने अथवा हटाने की मांग कर रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

