Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रतापनगर इलाके में इस महीने आए विद्युत बिलों में कई तरह की गड़बड़ी सामने आई है। अधिकांश लोगों के बढ़ी हुई राशि के बिल आए है। इसको लेकर आज डिस्कॉम जेईएन कार्यालय के बाहर उपभोक्ता एकत्रित हुए और बिलों में सुधार करने की मांग की। उनका कहना था कि इस माह में बिल में जो राशि आई है वह पिछले दो-तीन माह से आए बिल की राशि से कई गुना ज्यादा थी।

लोगों का कहना था कि वे बिल जमा करवा चुके हैं फिर भी बकाया दर्शाया जा रहा है। किसी ने कहा कि पिछले कई माह से एक हजार रुपए तक ही बिल आ रहा है लेकिन अचानक इस माह 35 सौ रुपए की राशि का बिल आ गया। एक ओर तो लॉकडाउन में काम-धंधा ठप होने से आर्थिक तंगी झेल रहे है उस पर बिजली के बिल झटका लगा रहा है।

प्रतापनगर निवासी सोहन के अनुसार उनका पिछले कई महीनों से 600, 800 और हजार रुपए तक ही बिल आ रहे थे। इस बार 35 सौ का बिल आया है। 28 तारीख तक बिल जमा करवाना है। उन्होंने कहा कि वे अपने साथ पिछले कई महीनों का बिल साथ लाए हैं ताकि इस बिल से मिलान कर सके। गृहिणी अनिता का कहना है कि पिछले माह बिल भर दिया था इस माह फिर से जुड़ कर राशि आ गई। अब घर का काम छोड़ पहले बिल करेक्शन के लिए आई हूं।

पहले ही आर्थिक स्थिति खराब है उस पर बिजली के बिल ने परेशान कर रखा है। अनिता बताती है कि पिछले कुछ माह से तो बिजली कटौती के नाम पर दिन के चार घंटे बिजली काट लेते हैं उस पर भी बिल कैसे बढ़ता है समझ नहीं आया। विनोद का कहना है कि 16 दिन पहले बिल भरा था। जून में फिर से बिल आया है वह भी 4 हजार का। अब तक जो बिल आते थे वह एक हजार एक सौ के करीब आते लेकिन इस बार तो सीधा तीन हजार ही बढ़ा दिये।

>>> राजस्थान विधानसभा परिसर में लगे महाराणा प्रताप की प्रतिमा-शेखावत

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026