जोधपुर, एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ धोखाधड़ी द्वारा उसके पति के स्थान पर नौकरी करने का आरोप लगाते हुए आश्रित को नौकरी देने व उसकी पेंशन शुरू करने की मांग की है। इसके लिए उसने परिजनों सहित पीएचईडी ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
राजोला निवासी कुकी देवी ने बताया कि उसके पति सुगनाराम की मौत के बाद उसके देवर मिसाराम ने धोखे से आश्रित बनकर नौकरी हथिया ली और करीब 22 वर्षों तक जलदाय विभाग में नौकरी की।

इस धोखाधड़ी का उन्हें अब पता चला है। इस संबंध में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने मामले की जांच करवाने और मृतक के असली आश्रित को सरकारी नौकरी देने व उनकी पेंशन शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार से धरना शुरू किया।
>>> केेंद्रीय कारागार में फिर मिले मोबाइल, चार मोबाइल व सिमें जब्त
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद



