Doordrishti News Logo

जोधपुर, सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वर्तमान में व्यापार से वंचित छोटे व्यापारियों को राजस्थान सरकार की चिरंजीवी बीमा योजना में निशुल्क पंजीकरण की मांग की है। उन्होंने छोटे व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज व बिजली के बिलों के एक माह का बिल माफ करने की भी मांग की।

अध्यक्ष सोनी ने बताया कि पिछले 1 माह से व्यापारी अपनी दुकाने नहीं खोल पा रहे हैं दुकाने बंद पड़ी हैं, दुकानों का किराया लग रहा है लोन की किस्त भी जमा करवानी पड़ रही है तथा दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों की मासिक वेतन भी देना पड़ रही है। ऐसे में व्यापारी की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिस तरह किसानों की फसल जब खराब होती है तब राज्य सरकार किसानों के लिए राहत पैकेज देती है जबकि व्यापारी वर्ग जीएसटी इनकम टैक्स व सभी प्रकार के टैक्स देता है परंतु व्यापारियों की स्थिति खराब होने पर सरकार व्यापारियों के लिए कोई राहत पैकेज नहीं देती है।

ये भी पढ़े :- आसाराम ने मांगी दो माह की अंतरिम जमानत

अध्यक्ष सोनी ने राज्य सरकार से यह मांग की कि जो दुकाने नगर निगम ने व्यापारियों को किराए पर दे रखी हैं उन दुकानों का नगर निगम प्रशासन किराया माफ करे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से व्यापारियों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में निशुल्क पंजीकरण करने, 1 माह के बिजली का बिल माफ करने लॉकडाउन के पश्चात व्यापारियों को बिना ब्याज 5 लाख तक के ऋण देने व व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026