Doordrishti News Logo

अधिवक्ता और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 1 लाख फिरौती की मांग

वाटसएप कॉलिंग कर अंजान शख्स ने मांगी रकम

जोधपुर, शहर के महामंदिर स्थित पावटा बी रोड पर गुमानमल लोढा भवन में रहने वाले अधिवक्ता को किसी शख्स ने वाटसएप कॉलिंग कर एक लाख की फिरौती की मांग की। रूपए नहीं दिए जाने पर अधिवक्ता और परिवार व मित्रों को जान की धमकी दी गई। वाटसएप कॉलिंग गुरूवार को आना बताया गया है। अब अधिवक्ता की तरफ से महामंदिर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। जिसमें पुलिस ने तफ्तीश आरंभ करने के साथ साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित गुमानमल लोढा भवन में रहने वाले अधिवक्ता ललित कपूरिया पुत्र तुलसीराम ने यह रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि गुरूवार को उसके पास किसी अंजान शख्स का वाटसएप कॉल आया था। फोन करने वाले शख्स ने उसे व परिजन को जान की धमकी देकर 1 लाख रूपयों की फिरौती मांगी। उसके मित्रों के साथ भी मारपीट की धमकी दी गई। अंजान शख्स द्वारा दी गई फिरौती की धमकी से घबरा कर अधिवक्ता ने महामंदिर पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है। फोन करने वाले वाटसएप कॉल किया है। ऐसे में नंबर ट्रेस करना मुश्किल है। मगर साइबर टीम को इसमें लगाया गया है। जल्द ही कॉल करने वाला पता लगाया जाकर मामला खोला जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026