जोधपुर, श्रीकृष्ण मंदिर रातानाडा में वर्ल्ड हैल्थ डे पर कोरोना वैक्सीन जागरूकता संबंधी ठाकुरजी की अद्भुत झांकी सजाई। जिसमें कोरोना टीकाकरण कैसे करवाए, वैक्सीन के फायदे, कैसे रजिस्ट्रेशन करवाए, सम्पूर्ण जानकारी के स्लोगन व पोस्टर लगाकर वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष इन्द्र सिंह सांखला, महिला मंडली अध्यक्ष शारदा चौधरी, पुजारी हरिभाई गोस्वामी, राजेन्द्र सोलंकी, रामस्वरूप भाटी, सरोज कच्छवाहा, मंजुलता आदि ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉक्टर, नर्सों, सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया जो भारत और सम्पूर्ण विश्व में कोरोना महामारी के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहे थे।