सडक़ हादसे में दंपती की मौत,ट्रेक्टर पर गांव लौटते हुए हादसा
जोधपुर, निकटवर्ती बोरूंदा कस्बे में हुए सडक़ हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। यह लोग अपने ट्रेक्टर पर गांव की तरफ लौट रहे थे। ट्रेक्टर सामने एक नील गाय से टकरा कर निकट की खान में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बोरूंदा पुलिस ने बताया कि पटेल नगर निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र पुत्र बंशीलाल कुम्हार अपनी पत्नी इग्यारसी देवी के साथ टैक्टर लेकर अपने घर लौट रहा था। पटेल नगर से थोड़ा पहले सडक़ पर यकायक तेज रफ्तार के साथ भागते हुए एक नील गाय आ गई। नील गाय से टकराने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और निकट स्थित एक खान में करीब बीस फीट की गहराई में जा गिरा। रामचंद्र व ईग्यारसी ट्रेक्टर के नीचे दब गए। वहां से निकलने वाले अन्य लोगों ने दोनों को ट्रेक्टर के नीचे से बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में कुछ अन्य लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

