नाले में मिला युवक का शव,जेब में मिले मोबाइल से पहचान के प्रयास
- श्रमिक होने का संदेह
- शव 10-15 दिन पुराना
जोधपुर,शहर में बोरानाडा से सालावास जाने वाले मार्ग पर नाले में रविवार की दोपहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर विवेक विहार थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल युवक की पहचान के प्रयास जारी है। युवक की जेब से मिले एक मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस संपर्क कर पहचान पता करने का प्रयास कर रही है।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि एक युवक का शव नाले में पड़ा है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को भी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। हालांकि प्रारंभिक तौर पर युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की मौत नाले में गिरने से हुई या उसके साथ कोई अनहोनी हुई।
इधर पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। थानाधिकारी खदाव ने बताया कि पास में मिले मोबाइल से पहचान की जा रही है। शव भी दस-पंद्रह दिन पुराना होने से बॉडी सड़गल गई है। मोबाइल भी पानी में रहने से बंद हो चुका है। यह कोई श्रमिक हो सकता है जो शराब के नशे मेें उसमें गिरा होगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

