Doordrishti News Logo

लापता युवती का शव नौ दिन बाद नहर में मिला

जोधपुर,शहर के निकट मथानिया स्थित राजीव गांधी लिफ्ट नहर में एक युवती का शव मिला। युवती नौ दिन पहले अपने ननिहाल से लापता हुई थी। उसके भाई ने अब इस बारे में मर्ग की रिपेार्ट दी है। मथानिया पुलिस ने बताया कि बालेसर के जूनावास छपरा निवासी बंशीदास पुत्र खेतादास ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बहन 18 साल की मनीषा ननिहाल मथानिया में रहती है। वह 16 मार्च को घर से निकली थी। मगर बाद में तलाश करने पर भी पता नहीं चला।

इसे भी पढ़िए-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धमकी

इस बीच रविवार को सूचना मिली कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर में एक युवती का शव पड़ा है। इस पर पुलिस और परिजन को बुलाया गया। बाद में उसकी बहन मनीषा के रूप में पहचान की गई। इस बारे में मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दिए जाने के साथ शव को कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया।

यहां क्लिक कर एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026