Doordrishti News Logo

अचानक सड़क पर दौड़ कर आई मासूम बोलेरो से मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अचानक सड़क पर दौड़ कर आई मासूम बोलेरो से मौत।शहर के निकट कुड़ी होद में पांच साल की मासूम की बोलेरो की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह सडक़ पर दौड़ कर अचानक आ गई और एक बोलेरो की चपेट में आ गई। अस्पताल लाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके चाचा की तरफ से कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी गई है।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि अंबे नगर कुड़ी निवासी भागीरथ पुत्र किशोरपाल प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पांच वर्षीय भतीजी तनीषा कुड़ी होद के पास में एक बोलेरो की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

हेलमेट था हाथ में: डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरा, मौत

पुलिस के अनुसार वक्त घटना बच्ची के परिजन साथ ही थे और वह अचानक दौड़ कर सडक़ पर आ गई थी। बोलेरो की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। इस बारे में बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related posts: