फैक्ट्री में काम करते लगा करंट, मौत
जोधपुर, शहर के सांगरिया स्थित सोनामुखी नगर में फैक्ट्री में काम करते करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तरफ से मर्ग दर्ज किया।
बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली जिले के सोनालिका रोहट हाल सांगरिया स्थित गणेश नगर निवासी 46 साल का अर्जुनदास सांगरिया में सोनामुखी नगर में एक फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में कार्य करते वक्त उसे करंट लग गया,उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी शनिवार को उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पुत्र गोपालदास ने मर्ग की रिपोर्ट दी।
मकान में लगे डायवर्टर चोरी
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि नोखड़ा बेरा केरू निवासी हिमांशु गहलोत पुत्र सीताराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके घर के बाहर डायवर्टर लगे हुए थे। जगुआर कंपनी के आठ डायवर्टर को अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
घर के बाहर से बोलेरो चोरी
चौपासनी गांव सुंदर बालाजी कॉलोनी निवासी शौकत खां पुत्र मोहम्मद खां ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के बाहर रात में सफेद रंग की बोलेरो कैंपर को खड़ी किया गया था। सुबह उठने पर यह अपने स्थान पर नही मिली। राजीव गांधी नगर पुलिस ने अब अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

