Doordrishti News Logo

लायंस क्लब इंटरनेशनल, लायंस जोधपुर मातृ शक्ति ने संयुक्त रूप से किया सम्मान

जोधपुर, सीता दुर्गा नॉलेज फाउंडेशन एवं स्मार्ट निवेश डॉट कॉम के संस्थापक सीएस मुकेश बंसल का लायंस क्लब इंटरनेशनल, लायंस जोधपुर मातृ शक्ति ने सेवा क्षेत्र में उत्तम कार्यो हेतु संयुक्त रूप से सम्मान किया। भोपालगढ़ पंचायत अंतर्गत बुड़किया में आयोजित सम्मान समारोह में मुकेश बंसल को शाल एवं साफा पहना कर विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। लायंस जोधपुर मातृ शक्ति की अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने कहा मुकेश बंसल सेवा के प्रतिरूप हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में खास कर बालिका एवं महिला जागरूकता के विशेष कैंप निरन्तर लगा कर उन्हें वितीय सुरक्षा का कवच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है, उनका सम्मान करते हुए हमें गर्व है। समारोह में ग्रामीण भामाशाह, पंचायत सदस्य, गणमान्य नागरिक, अभिभावक उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुकेश बंसल ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को विशेष जागरूकता की नितांत आवश्यकता है। एक जागरूक निवेशक सुरक्षित निवेशक है। वितीय प्लानिंग हेतु मेरी सेवाएं हमेशा उपलब्ध रहेगीं,सम्मान हेतु विशेष धन्यवाद। इस सम्मान के द्वारा मुझे और प्रेरणा मिलेगी। प्रिंसिपल सरिता श्रीमाली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा लायंस मेम्बेर्स ने स्कूल में पाठ्य सामग्री, बेग्स, ड्रेस भेंट किए और सभी को प्रेरित किया। नीतू टाक ने विद्यालय की टीम को श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित करने पर लायंस जोधपुर मातृ शक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026