Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइब्रेरी में हुआ सुंदर कांड पाठ का आयोजन

जोधपुर, गीता भवन जोधपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी श्रीकृष्ण स्वाध्याय केंद्र में राजस्थान दिव्यांग सेवा समिति की ओर से भव्य सुंदर कांड के पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश गहलोत ने कहा कि जिस परिसर में सुंदरकांड का पाठ होता है वहां सुख-समृद्धि आती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, प्रतिष्ठान में समय-समय पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन करते रहना चाहिए। इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य यजमान ओमप्रकाश गहलोत ने श्रीगणेश जी की पूजन कर श्री हनुमान जी का आह्वान किया। तत्पश्चात भक्ति मंडल परिवार के सेवकों जितेन्द्र, प्रवीण,ऋषि और डॉ जसराज शर्मा ने संयुक्त रूप से सुंदर कांड के पाठ का संगीतमय गायन किया। इस अवसर पर उत्कर्ष क्लासेज के फाउंडर निर्मल गहलोत ने हनुमत ध्वज फहराया एवं हनुमंत आरती की। इस पाठ में राजस्थान दिव्यांग सेवा समिति के सचिव अरविंद जोशी, सह सचिव अमित सिंह, कोषाध्यक्ष सुधांशु टाक,प्रधान राम, अजयपाल सिंह, अशोक भाटी सहित कई लोग उपस्थित थे। पाठ के अंत मे भक्तों में श्रीराम प्रसाद वितरित कर आयोजन को विराम दिया गया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026