सीपी जोशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

सीपी जोशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

-चितौड़ से सांसद हैं सीपी जोशी

जयपुर,राजस्थान भाजपा में बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक आदेश जारी कर सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान विधान सभा चुनाव से पूर्व
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में बड़ा फेरबदल कर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बदला गया है। राज्य में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के स्थान पर अब चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान का नया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
डॉ.सतीश पूनिया का कार्यकाल पूरा हो गया था,इसे नही बढाया गया। वे तीन साल तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। यह जिम्मेदार अब भाजपा सांसद सीपी जोशी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़िए- शक्ति,भक्ति और बुद्धि संचय का महापर्व-नवरात्रि

विश्लेषकों का मानना है कि ब्राह्मण वोटरों को साधने लिए भाजपा ने राजस्थान में सीपी जोशी की नियुक्ति की है। सीपी जोशी ने हाल ही में जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत में भाजपा को समर्थन देने की अपील की थी।

एप इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts