खेत में मिट्टी खुदाई करने से टोकने पर दंपती से मारपीट
जोधपुर,खेत में मिट्टी खुदाई करने से टोकने पर दंपती से मारपीट। शहर के निकट सालोड़ी स्थित सारणों की ढाणियां में ट्रेक्टर से खेत में मिट्टी खुदाई करने पर कुछ लोगों ने दंपती पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें – बाबा की दशमी पर मसूरिया मंदिर में अन्नकूट का आयोजन
पीडि़त महिला ने नामजद आरोपी के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है। आरेापी घटना के बाद फरार हो गया,जिसकी तलाश जारी है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि इस बारे में इमरती देवी पत्नी जबरसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 8 नवंबर को उसके गांव का रहने वाला दुर्गाराम और अन्य ट्रेक्टर लेकर उसके खेत पर आए और खुदाई करने लगे।
उन्हें टोकने पर मारपीट करने लगे। बीच बचाव में आए उसके पति जबरसिंह से भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

