जोधपुर,बुधवार को वार्ड नंबर 35 में कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया। वार्ड के समाज सेवी पुनम चन्द गौड़ ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद मनीष लोढा के सानिध्य में आयोजित हुए इस शिविर में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला वैक्सीनेशन कैंप के प्रचार प्रसार हेतु पार्षद मनीष लोढा ने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से काफी दिनों से वार्ड वासियों को जानकारी दे रहे थे व लोगो से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने की अपील करते हुए क्षेत्र के लोगों को मोटिवेट किया। जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों ने टीकाकरण करवाया।

वेक्सीनेशन सेंटर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम उमराव, डॉक्टर सोरव गुप्ता, संतोष,आयुश ने सेवा दी। जिनका क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिको ने उम्मेद मल लोढा के नेतृत्व में माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य केंद्र की टीम के साथ क्षेत्र के उम्मेद मल लोढा, चन्ह प्रकाश सिधवी, शान्ति काका, रामु अरोडा, विनोद जैन,घेवर लुकंड, विशाल जसमतिया, प्रेम जोशी आकाश जैन, श्याम अरोडा, सुरज, सुनील कुमार मन्डोरा,दर्शन सांखला,मनीष लोढा, गोपाल सोनी, श्याम बजाज, भरत सोनी,कल्याण घोघड,रमेश सैन, सुनील तेजी आदि मौजुद थे।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

