स्कूल में पाक कला प्रतियोगिता आयोजित
जोधपुर, शहर के प्रताप नगर स्थित दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल में होली के अवसर पर पाककला गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में नर्सरी से छटी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस गतिविधि के निर्णायक जानी- मानी फूड स्टाइलिश अंकिता चोपड़ा को आमंत्रित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिकाओं सीमा मेहता, मनीषा पँवार,पूजा शर्मा, अनिता छंगाणी, महिमा मेहरा, शैला खान, अतीक्षा सिंह,दिव्या पुरी,गर्विता सिंह, प्रज्ञा छंगाणी के मार्गदर्शन में इस गतिविधि का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने अपने व्यंजन निर्णायक के समक्ष बड़ी खूबसूरती और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्पार्कलिंग इटालियन लेमोनेड, ट्राई कलर क्लब सैंडविच ,चुरीमुरी भेल, अल्पीनिया, शूटिंग स्टार सैंडविच, ट्रॉपिकल स्मूदी, अलफ्रेडो सॉस पास्ता, मिंट मोजीतो मॉकटेल,राइस कटलेट, वेजी डीलाइट आदि व्यंजन बनाए। निर्णायक अंकिता चोपड़ा ने दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल को उन्हें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया व सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत कर बधाई दी।

इस अवसर पर निर्देशक डॉ ज्योत्स्ना सिंह शेखावत ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि बच्चों में सहकार और एकता की भावना को सुदृढ़ करती है। प्राचार्या विजयलक्ष्मी राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक विद्यार्थी को स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए इस प्रकार की गतिविधि का आयोजन किया ताकि विद्यार्थी पाककला में भी पारंगत हो सके।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

