Doordrishti News Logo

ठेेकेदार पुत्र दो दिन पहले घर से निकला,निर्माणाधीन भवन में लटका मिला शव

  • परिजन ने जताया संदेह
  • शव का मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर,शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1 में एक निर्माणाधीन भवन में युवक का शव जंगले में फंदे पर लटका मिला। दुर्गध की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। शव को उतरवा कर अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया गया। बताया गया कि यह युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था,वह ठेकेदार का पुत्र था। परिजन ने मौत पर संदेह व्यक्त किया तो पुलिस ने आज उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। उसके भाई की रिपोर्ट पर फिलहाल मर्ग की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कुड़ी थाने के एएसआई शिवराज ने बताया कि सेक्टर 8 एफ 28 में रहने वाले मंजीत गुप्ता पुत्र भुटन गुप्ता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 22 वर्षीय रवि गुप्ता दो दिन पहले घर से निकला था। उसका पता नहीं चलने पर कुड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

इस बीच पता लगा कि उसका एक निर्माणाधीन भवन कुड़ी सेक्टर 1 में भी है। जहां आस पास के लोगों ने दुर्गंध आने की सूचना दी। इस पर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे। तब पता लगा कि रवि ने छत के जंगले में कपड़ा डालकर फंदा लगाया है। संभवत: उसने फंदा दो दिन पहले ही लगा लिया था। एएसआई शिवराज ने बताया कि मृतक के परिजन ने मृत्यु पर संदेह जाहिर किया। जिस पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। घटना में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। वह अपने पिता के साथ कमठा ठेकेदारी करता था। आत्महत्या किस कारण की इस बारे में आरंभिक तौर पर नहीं बताया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026