कांस्टेबल पर लगा सैक्सुअल हरेसमेंट का आरोप

जोधपुर, शहर के शास्त्रीनगर हलके में एक महिला और उसके साथी की फोटो में हेरफेर कर पुलिस कांस्टेबल और उसके साथी ने सैक्सुअल हरेसमेंट किया। महिला को अब बार- बार परेशान किया जा रहा है। पीडि़ता ने कांस्टेबल और उसके साथी के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में नामजद रिपोर्ट दी है। घटना को लेकर पुलिस ने अब अनुसंधान आरंभ किया है।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि ओसियां का रहने वाला मनीष जाट एक पुलिस थाने में लगा है। गत दिनों मनीष जाट एवं उसके साथी ने सहेली के फोन से महिला व उसके साथी का एक फोटो हासिल कर लिया। फिर उस फोटो में हेरफेर कर बदलने के साथ बदनीयति से ब्लैकमेल करने लगे। पीडि़ता का आरोप है कि मनीष जाट और उसका साथी अब उसे सैक्सुयल हेरसमेंट कर रहे हैं। शास्त्रीनगर पुलिस ने बुधवार को इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़े – पिता की बीमारी: नाबालिग से भोपें सहित तीन ने किया सामूहिक यौनशोषण

Similar Posts