Doordrishti News Logo

कांग्रेस डूबता जहाज चाहने से कोई नहीं बन जाता मुख्यमंत्री-वसुंधरा

जोधपुर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि चाहने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है। इसके लिए 36 कौम का प्यार चाहिए होता है। कांग्रेस डूबता जहाज है, उसमें गुटबाजी उनकी समस्या है। बसुंधरा राजे आज जोधपुर से रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुई। कांग्रेस में गुटबाजी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह उनकी प्रोब्लम है। मुझे लगता है कांग्रेस डूबता जहाज है। भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए कई दावेंदारों के सवाल पर कहा कि किसी के चाहने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है, इसके लिए 36 कौम का प्यार चाहिए होता है।

कांग्रेस डूबता जहाज, चाहने से कोई नहीं बन जाता मुख्यमंत्री-वसुंधरा

वसुंधरा राजे ने कहा कि उनकी बहू बीमार रहने की वजह से वे राजनीति में सक्रिय नहीं हो पाई। इसके बाद वे उठकर रवाना हो गई। कुछ क्षण मीडिया से बातचीत के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गई। वे गुरूवार को जोधपुर पहुंची थी और रात्रि विश्राम भी यहां पर ही किया। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के  निधन पर परिवारों को शोक संवेदना प्रकृट करने आई थी। उनके जोधपुर आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह नजर आया था। जोधपुर में मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली राजे ने आज कुछ क्षण मीडिया को भी दिया। इसका अलग से अंदाज लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026