कांग्रेस अपना घर संभाले,कश्मीर की बात रहने दें-वीके सिंह

कांग्रेस अपना घर संभाले,कश्मीर की बात रहने दें-वीके सिंह

  • भाजपा जनाक्रोश यात्रा
  • जनाक्रोश यात्रा में केेंंद्रीय मंत्री शेखावत सहित कई भाजपा नेता हुए शामिल

जोधपुर,प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा में आज भाजपा के कई बड़े नेतागण शामिल हुए। दोपहर से ही कलेक्ट्रेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सभा की और राज्य सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री वीके सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस अपना घर संभाले, वह जम्भू कश्मीर पर आतंकवाद की बात नहीं करें। राज्य में अपराध सिरे चढ़ रहे हैं। जनता का इस सरकार के प्रति आक्रोश है। जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस को सब्जबाग दिखा देगी। सिंह आज भाजपा की इस जनाक्रोश यात्रा में शामिल होने जोधपुर आए थे।

ये भी पढ़ें- विद्युत पोल से तार और सोलर प्लांट से उपकरण चोरी

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता का प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। खुद इनके मंत्री भी सरकार की खिलाफत कर रहे हैं। जनता में इस बार भारी आक्रोश है। वे कोई भविष्यवाणी नहीं करते हैं अगर अभी चुनाव कराए जाएं तो कांग्रेस को इसका पता लग जाएगा। कांग्रेस को अपनी पिछली हारों से सबक लेना चाहिए।

इससे पहले कलेक्ट्रेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सभा को भाजपा के कई नेताओं ने भी संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कार्य करने का आहृवान किया किया गया। पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी भी जनाक्रोश यात्रा में शामिल हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts