जोधपुर, जिले के बालेसर से जोधपुर आने के बीच एक महिला यात्री से रोडवेज बस के परिचालक ने छेड़छाड़ की। बस के जोधपुर पहुंचने पर महिला यात्री पुलिस स्टेशन पहुंची और बस नम्बर के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की बिना नम्बर की एफआइआर कराई।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि एक महिला यात्री की ओर से रोडवेज बस के कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया। मामला ग्रामीण क्षेत्र का होने से बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर संबंधित थाने भिजवाई गई है।
महिला यात्री का आरोप है कि वह मंगलवार शाम अपनी मां के साथ जोधपुर आने के लिए बालेसर से रोडवेज बस में सवार हुई। रास्ते में कंडक्टर ने महिला यात्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
महिला ने मां को अवगत कराया और कंडक्टर की हरकतों का विरोध किया। बीच रास्ते में विरोध के चलते अन्य यात्रियों से समझाइश कर महिला व उसकी मां को शांत कराया।
बस से मां व पुत्री रिक्तिेश्वर भैरूजी चौराहा उतरी। फिर वो बस व कंडक्टर की तलाश में राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंची, लेकिन वहां न तो बस मिली और न ही कंडक्टर।
तब मां व पुत्री नजदीक स्थित थाने पहुंची और छेड़छाड़ के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने बिना नंबरी प्राथमिकी को संबंधित थाने भेजा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

