महारूद्रयाग यज्ञ की पूर्णाहूति

जोधपुर, भूतनाथ महादेव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय महारूद्रयाग महामृत्युजंय यज्ञ में शनिवार को एक लाख इक्यावन हजार आहूतियों के साथ शाम को पूर्णाहुति हुई। यज्ञ में 21 जोडो़ सहित 51 यजमानों ने पांच हवन कुण्ड में आहूतियां दी।

यज्ञ समिति के प्रवक्ता पंडित कन्हैयालाल पुरोहित ने बताया कि विश्व कल्याण एवं सम्पूर्ण मानव जाति के स्वास्थ्य की उत्तम कामना के संकल्प के साथ शहर के प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में सप्तदिवसीय महारूद्रयाग महामृत्युजंय यज्ञ का आयोजन किया गया।

महारूद्रयाग यज्ञ की पूर्णाहूति

यज्ञ का आयोजन पंडित सोमदत्त शर्मा, पुरोहित अग्निहोत्री एवं उनके सहयोगी विद्वान पंडितों के सानिध्य में किया गया। जिसमे आज सातवें  दिन यज्ञ के पहले सत्र में श्रोत्रीयगण पूजनम के तहत आहुतियां दी गई। जिससे वातावरण शिवमय हो गया।

Money saving deal’s everyday

इसमें मुख्य यजमान बृजेश जोशी, अग्निहोत्री रामेश्वर बिस्सा, पंडित नवरत्न, कार्यक्रम में पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, महापौर कुंती देवड़ा,  महापौर विनीता सेठ, पूर्व राज्यसभा सदस्य  नारायण पंचारिया,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, डॉ. राजू व्यास, जोधपुर डीआरएम गीतिका पांडे,  उपेंद्र दवे,आदि उपस्थित थे।

जिला उपभोक्ता संरक्षण मंच के सदस्य आनंद सिंह आदि का माल्यार्पण कर साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के मदन गोपाल बोहरा ने आभार प्रकट किया ।

ये भी पढ़े – सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी ने रेखा धनकानी को प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

Similar Posts