Doordrishti News Logo
  • शत प्रतिशत सुधार नही हुआ फिर भी काफी राहत मिली
  • विभाग के कार्मिकों ने घर-घर जाकर देखा पानी का प्रेशर
  • पानी के प्रेशर में और सुधार का आश्वासन

जोधपुर, शहर के चौपासनी हॉउसिंग बोर्ड के 20ई सेक्टर में जलदाय विभाग द्वारा डाली गई नई पाइप लाइन कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार सुबह बारी होने पर पानी खोला गया। इस नई पाइप लाइन के बाद पेयजल आपूर्ति में शत प्रतिशत सुधार तो नही हुआ लेकिन घरों में आ रहे पानी के प्रेशर में पहले से सुधार हुआ है।

नई पाइपलाइन कार्य पूर्ण

विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील हर्ष की मानें तो इसमें 2- दिन में और सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि चोहाबोर्ड के सेक्टर 20 ई आदर्श नगर में लंबे समय से जलापूर्ति कम दबाव से होने की समस्या से लोग परेशान थे। क्षेत्र वासियों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे थे। इसके निवारण हेतु जलदाय विभाग के जिम्मेदारो द्वारा उठाये गए कदमों से आज पूर्व की अपेक्षा अधिक दबाव से जलापूर्ति हुई।

नई पाइपलाइन कार्य पूर्ण

इसके लिए प्रारंभ में क्षेत्रवासियों द्वारा संपर्क पोर्टल पर कम दबाव से जलापूर्ति किये जाने की शिकायत को विभाग के जिम्मेदारों ने हल्के में लिया और लीपापोती कर शिकायत निवारण कर दिया जाना बता दिया। क्षेत्रवासियों ने परेशान होकर जिला कलेक्टर व विभाग के उच्च अधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजा इस समाचार को दूरदृष्टि न्यूज ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र बेनिवाल को भी इस समस्या से अवगत कराया उन्होंने रूचि दिखाते हुए अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की।

नई पाइपलाइन कार्य पूर्ण

इस पर विभाग हरकत में आया तथा सेक्टर में लगभग 400 फीट लंबी नई डीआई पाइप लाइन डालने का तत्काल निर्णय लेते हुए कार्य पूर्ण कर दिया। आज प्रातः जलापूर्ति के समय जलदाय विभाग के कार्मिकों ने पुनः घर-घर जाकर पानी का प्रेशर नापा जो कि पहले की तुलना में अधिक पाया गया।

Buy now 👆

अधिशासी अभियंता सुनिल हर्ष ने बताया कि नई पाइप लाइन जोड़ने से आज सप्लाई का दबाव कुछ कम ही रखा गया था लेकिन आगामी जलापूर्ति में दबाव की स्थिति बेहतर होगी। पाइप लाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत का आग्रह करने पर उन्होंने बताया कि टूटी सड़क को ठीक करने की जिम्मेदारी नगर निगम के ठेकेदार की होती है। फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवाने का वे भी प्रयास करेंगे।

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता चारु जोशी ने बताया कि 20ई सेक्टर में जलापूर्ति का समय प्रातः 5 से 9 बजे तक है। क्षेत्रवासियों की शिकायत है कि जलापूर्ति देरी से प्रारंभ की जाती है व समय से पूर्व ही बंद कर दी जाती हैं। उनका कहना है कि यदि जलदाय विभाग पूरे 4 घंटे तक फुल प्रेशर से जलापूर्ति करेगा तभी समस्या का सही मायने में समाधान हो सकेगा, अभी निचली मंजिल पर ही पानी आ रहा है।

Buy Bestseller products 👆

जिन घरों में एक परिवार ऊपरी मंजिल पर भी रहता है उन्हे पीने का पानी नीचे से ऊपर ले जाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने सम्पूर्ण अवधि तक फुल प्रेशर से जलापूर्ति करने की मांग उच्च अधिकारियों से की है। समस्या समाधान हेतु क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र बेनिवाल द्वारा रुचि लेने तथा इस हेतु उनके और जलदाय विभाग द्वारा किये गए प्रयासों की क्षेत्रवासियों ने प्रसंशा की है।

>>> जरूरतमंदों को बांटे भोजन के पैकिट

Shop now.👆

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026