Doordrishti News Logo

कमिश्नरेट पुलिस ने मनाई होली, लगाया एक दूसरे को होली का रंग

पुलिस लाइन जोधपुर में हुआ आयोजन

जोधपुर, आमजन एक तरफ गुरूवार और शुक्रवार को होली पर्व का आनंद ले रहा था तो पुलिस अपनी ड्यूटी लोगों की सुरक्षा के लिए कर रही थी। खुद को त्योहार से दूर रख आमजन खुशी से त्योहार मनाए इसके लिए पुलिस खुद चौकस रही। होली बीतने के बाद आज दूसरे दिन कमिश्ररेट पुलिस ने हमेशा की तरह अपनी होली मनाई।

कमिश्नरेट पुलिस ने मनाई होली, लगाया एक दूसरे को होली का रंग

पुलिस लाइन रातानाडा में पुलिस के अधिकारियों ने जवानों के साथ होली मनाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। जवानों ने होली की खुशी में नाचगान भी किया। सुबह नौ बजे शुरू हुआ पुलिस होली का आयोजन दोपहर तक जारी रहा। इधर पुलिस थानों में भी अपने ढँग से पुलिस कर्मियों ने होली की मस्ती की।

कमिश्नरेट पुलिस ने मनाई होली, लगाया एक दूसरे को होली का रंग

पुलिस लाइन रातानाडा में आज सुबह नौ बजे पुलिस के आलाधिकारी जुटने शुरू हो गए। जवानों ने भी लाइन में शिरकत की। पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवनभूषण यादव, वंदिता राणा, एडीसीपी हरफूलचंद,नाजिम अली, सभी एसीपी और थानाधिकारियों के साथ कई जवान पुलिस लाइन रातानाडा में जमा हुए। हमेशा की तरह पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ होली की हुड़दंगी की। एक दूसरे को रंगों गुलाल लगाकर बधाइयां दी। पुलिस अधिकारियों ने जवानों का मुंह मीठा कराया और बधाइयां दी। पुलिस अधिकारियों के साथ ही जवानों ने भी नाचगान किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026

जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल

August 3, 2026

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

August 3, 2026

दुकान का कारीगर 50 ग्राम सोना लेकर चंपत,केस दर्ज

August 3, 2026