जोधपुर, देश में कोरोना की दूसरी लहर हावी होने लगी है। राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण का असर फिर से तेज दिखने लगा है।
इसके रोकथाम के लिए अब जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट की तरफ से शुक्रवार को फिर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को मास्क भी वितरित किए गए।

पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने बताया कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस की तरफ रातानाडा इलाके के विभिन्न बाजारों से जागरूकता रैली निकाली गई।
पुलिस की तरफ से आमजन को कोरोना को लेकर फिर से जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग सोशल डिस्टेंट का पालन करने के साथ ही मास्क अनिवार्य रूप से पहने।

शुक्रवार को पुलिस आयुक्त के साथ इस रैली में डीसीपी पूर्व धर्मेँद्र सिंह यादव, एसीपी पूर्व दरजाराम, रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम के साथ कई जवान व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

