Doordrishti News Logo

कलेक्ट्रेट सभागार अधिग्रहित, संग्रहण व वितरण के लिए आरओ नियुक्त

पंचायतीराज उपचुनाव

जोधपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर)(पंचायत) हिमांशु गुप्ता ने जिले में पंचायती राज संस्थाओं के पंचायत समिति सदस्य,पंच,सरपंच एवं उप सरपंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव-2022 के लिए कलेक्ट्रेट सभागार भवन को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया के लिए उपयोग में लिया गया है।

ये भी पढ़ें- खेतीकर कुम्हार सिंह संस्थान जोधपुर के चुनाव सम्पन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) ने चुनाव के लिए संग्रहण व वितरण व्यवस्था के लिए पंचायत समिति सदस्य संख्यक 10 पंचायत समिति घंटियाली के लिए उपखण्ड अधिकारी,बाप को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उपखण्ड अधिकारी बाप निर्वाचन की सभी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशानुसार करेंगे। इस कार्य के लिए आवश्यकतानुसार कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति कर सकेंगे। उपखण्ड अधिकारी निर्वाचन से संबंधित सामग्री जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टोर से प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी का प्रशिक्षण 18 नवम्बर को होगा तथा प्रशिक्षण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभगार से रवानगी होगी। इसी प्रकार निर्वाचन की स्थिति में पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं उपसरपंच मतदान दलों का प्रशिक्षण 24 नवम्बर को प्रातः 10 बजे होगा तथा प्रशिक्षण पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार से दलों की रवानगी होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के चुनाव सामग्री 27 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार भवन में संग्रहण होगी तथा पंच, सरपंच चुनाव सामग्री संग्रहण 25 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026