केरू पंचायत समिति में कलेक्टर ने की जनसुनवाई
- केरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- परिवावादियों की सुनी समस्याएं
- दिए आवश्यक निर्देश
जोधपुर,जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को पंचायत समिति केरु में जनसुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर को कुल 21 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 3 परिवादों पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को भेजकर कार्यवाही करवाते हुए तत्काल निस्तारित किया।
पानी की समस्या पर दिए कार्यवाही के निर्देश
जन सुनवाई के दौरान पानी की समस्या लेकर आए सरपंचों द्वारा शिकायत करने पर जिला कलेक्टर ने सहायक अभियंता धनाराम भाटिया के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए।
रामदेव कॉलोनी की महिलाओं को मिली राहत
इसी प्रकार जनसुनवाई के दौरान जब रामदेव कॉलोनी की महिलाओं ने जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति के सर्वाधिक लोगों वाली कॉलोनी में रहने पर भी उन्हें आज तक पट्टे नहीं मिले हैं तो जिला कलेक्टर ने केरु ग्राम पंचायत को आवंटित आबादी भूमि की तरमीम के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोगों को पट्टे दिए जा सकेंगे।
केरु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला कलेक्टर ने केरु के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। जिला कलेक्टर के साथ उपखंड अधिकारी जोधपुर सुरेंद्र राजपुरोहित एवं एक्सईएन पीएचइडी राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें :- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

