Doordrishti News Logo

आइसोलेट व मृत पशुओं के निस्तारण पर कलक्टर की नगर निगम आयुक्त से चर्चा

  • लम्पी स्किन डिजीज
  • नगर निगम उत्तर में नियंत्रण कक्ष स्थापित

जोधपुर,जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने लंपी स्किन से संबंधित रोकथाम एवं बचाव को लेकर गुरुवार को नगर निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अब तक की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने लम्पी स्किन डिजीज से मृत पशुओं के विधिवत निस्तारण तथा संक्रमित पशुओं के आइसोलेशन की प्रक्रिया के बारे में नगर निगम आयुक्त से विस्तार से चर्चा की।

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त (उत्तर) राजेन्द्र सिंह कविया ने आदेश जारी कर लम्पी स्किन डिजीज से मृत पशुओं के विधिवत निस्तारण तथा निराश्रित संक्रमित पशुओं के आइसोलेशन की व्यवस्था के लिए निगम कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। आदेशानुसार यह कन्ट्रोल रूम दो पारियों में संचालित होगा। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 8000530584, 0291-2655652 हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: