47 लोगों को 2.15 करोड़ रुपए का नौकरी पैकेज
राजस्थान डीजी फेस्ट-2022
जोधपुर,शहर में प्रदेश सरकार द्वारा 11 से 13 नवंबर को जोधपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित जोधपुर मेगा जॉब फेयर का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के 50,000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले के पहले दिन किटजोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने अजमेर के आर्यभट्ट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 3 छात्र प्रियांशी राठौड़, रोहित जांगिड़ और मनीष जांगिड़ को जॉब फेयर में अधिकतम 18 लाख रुपये सालाना का पेकेज दिया।
ये भी पढ़ें- परमवीर चक्र मेजर शैतानसिंह शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि शुक्रवार को
कंपनी के निदेशक प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि जॉब फेयर में करीब 47 युवाओं को किटजोन टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने चयनित किया जिन्हें कुल मिलाकर 2.15 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज दिया गया। सभी चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिया गया है। कम्पनी के निदेशक प्रदीप कुमार प्रजापति और विश्वर्धन सिंह मेड़तिया का मेले के युवा को अधिकतम पेकेज देने के लिए बधाई दी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

