Doordrishti News Logo

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 20ई में लगाया कोरोना वेक्सिनेशन कैंप

जोधपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व चौपासनी हॉउसिंग बोर्ड के 20ई सेक्टर निवासियों के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वेक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 60 प्लस आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डॉज लगाई गई। क्षेत्रीय निवासियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ)डॉ. बलवंत मंडा से क्षेत्र के 60 प्लस आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन भिजवाने का अग्रह किया, जिसे सीएमएचओ डॉ. मंडा ने स्वीकार करते हुए इस कार्य के लिए मसुरिया जोन के प्रभारी अधिकारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसुरिया के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सोनी के सहयोग से 20ई सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में मोबाइल वैन भेजकर वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण करवाया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 20ई में लगाया कोरोना वेक्सिनेशन कैंप

इस मौके पर लगभग 40 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई जिसमें 2 को पहली व 2 दूसरी डोज भी शामिल है। डॉ. सोनी ने बताया कि अधिकांश बुजुर्ग गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ होते हैं तथा ऐसी स्थिति में उन्हें टीकाकरण केंद्र तक स्वयं पहुँच पाने में कठिनाई होती हैं। बुजर्गो की इस कठिनाई को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने “मोबाइल वेक्सिनेशन ड्राइव” चला रखी हैं। इस मुहिम के तहत चिकित्सा विभाग की टीम 60+ आयु के बुजुर्गो के द्वार पर पहुँचकर टीकाकरण कर रही है। उन्होंने बताया कि जोधपुर शहर में विभाग ने वेक्सिनेशन की पहली डोज का लक्ष्य अर्जित कर लिया है जबकि दूसरी डोज 75% ही पूर्ण हुआ है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 20ई में लगाया कोरोना वेक्सिनेशन कैंप

पहली व दूसरी डोज के लक्ष्य के इस गेप को कवर करने तथा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की व्यापकता को प्रभावी ढंग से निपटने के लिये जिला प्रशासन ने मोबाइल वेक्सिनेशन ड्राइव नामक यह अनूठी योजना चलायी है। डॉ. सोनी ने यह भी बताया कि ऐसी योजना केवल जोधपुर जिला प्रशासन ने चला रखी है जिसमें आवश्यक मशीनरी जैसे वैन व चालक जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाया है जबकि मेन पॉवर चिकित्सा विभाग की है।

डॉ. सोनी ने क्षेत्रवासियो को आश्वासन दिया है कि कोवेक्सिन उपलब्ध होते ही क्षेत्र में पुन: मोबाइल वैन भेजकर वेक्सिनेशन का कार्य किया जायेगा, इस दौरान 15 से 18 आयु वर्ग के बालक बलिकाएँ भी टीका लगवा सकेगी। क्षेत्रवासियो ने जिला प्रशासन की इस योजना का स्वागत किया तथा सेक्टर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसुरिया से पहुँची मेडिकल टीम में उपस्थित स्टाफ नर्स, कोविड हेल्थ असिस्टेंट रामलाल देवासी, राकेश चौहान तथा वाहन चालक चुन्नीलाल बंजारा के कार्य की सराहना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026