Doordrishti News Logo

राजस्थान के पत्थर से वृन्दावन में आकार ले रहा चित्रगुप्त मन्दिर

नेपाल से आएगी चित्रगुप्त व पशुपतिनाथ की प्रतिमा के लिए शिला

जोधपुर,राजस्थान के पत्थर से वृन्दावन में आकार ले रहा चित्रगुप्त मन्दिर। राजस्थान के पत्थर से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने के बाद अब मथुरा जिले के वृन्दावन धाम में कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त के मंदिर को आकार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – पुलिस की सांयकालीन गश्त और नाकाबंदी में 1142 बाहरी संदिग्ध वाहनों की गहन चैकिंग

तीन तलीय इस मन्दिर के निर्माण में बंशी पहाड़पुर के पत्थर का उपयोग किया जा रहा है।यह मंदिर दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा। वृन्दावन में बन रहे चित्रगुप्त मन्दिर निर्माण में भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र स्थित बंशी पहापुर के लाल पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

पहाड़पुर के पत्थर की खासियत है कि यह हजारों सालों तक खराब नहीं होता और न ही इसकी चमक पर कोई असर पड़ता है। चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन राजस्थान प्रान्त की प्रमुख रेणू श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी अरुण माथुर ने बताया कि राधा-कृष्ण की नगरी वृन्दावन में बनाए जा रहे चित्रगुप्त मन्दिर निर्माण में राजस्थान के पत्थर का उपयोग इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह सालों तक खराब नहीं होता है और न ही इसकी चमक पर कोई असर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि प्राचीन इमारतों से आधुनिक समय के मन्दिर व होटलों में इस पत्थर का उपयोग किया जाता रहा है। नक्काशी के मामले में भी इस पत्थर का कोई मुकाबला नहीं है। यह पत्थर बारिश के दिनों में दोगुनी चमक देता है यही वजह है कि देश विदेश में इस पत्थर का मांग अधिक है।

उन्होंने बताया कि यह पत्थर सबसे ज्यादा चर्चा में राम मंदिर निर्माण के दौरान आया था। राम मंदिर से ही अक्षरधाम मंदिर, विधान सभा,संसद आदि के साथ प्राचीन महल,मन्दिर व किलों में भी इसका प्रयोग किया गया है। इस पत्थर की मियाद पांच हजार साल से अधिक है। जितनी अधिक बारिश होती है उतनी चमक इस पत्थर पर आती है।

मन्दिर निर्माण में नहीं होगा स्टील का प्रयोग:-
श्रीचित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर सच्चिदानन्द पशुपतिनाथ महाराज ने बताया कि विद्वानों व चित्रगुप्त के भक्तों की अपार श्रद्धा को देखते हुए इस मन्दिर के निर्माण पर विशेष ध्यान रखा गया है। भव्य व दिव्य मंदिर का जो निर्माण किया जा रहा है उसमें कहीं पर भी स्टील का उपयोग नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के लिए नेपाल से शिला आई उसी प्रकार से भगवान चित्रगुप्त व पशुपतिनाथ की प्रतिमा के लिए नेपाल से शिला आएगी।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026