Doordrishti News Logo

डॉक्टरो के नाम डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

जोधपुर,मुख्यमन्त्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को लाभार्थियों के लिए यह जानकारी प्रदर्शित करनी होगी कि उनके अस्पताल में चिरंजीवी योजना के तहत कौन/कौन सी स्पेशलिटी  उपलब्ध है और कौन-कौन से डॉक्टर उससे संबद्ध हैं। योजना से जुड़े सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को यह जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर लगाने होंगे। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस  एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुचि त्यागी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

चिरंजीवी योजना, से संबद्ध अस्पताल के प्रवेश द्वार,लिफ्ट और सीढियों के सामने  सहित अस्पताल के सभी प्रमुख स्थानों पर इस तरह की जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगवाने अनिवार्य हैं लेकिन हाल ही कुछ अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी प्रदर्शित करने वाले डिसप्ले बोर्ड या तो नहीं लगे हैं या उनमें पूरी जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें- सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने की अधिसूचना का विरोध

स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुचि त्यागी ने बुधवार को वीसी के माध्यम से सभी जि़लों में पदस्थापित डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर को दो दिनों में ये सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना से जुड़े सभी अधिकारियों के लिए यह रेगुलर मॉनिटरिंग का पार्ट होना चाहिए।

उन्होंने कहा योजना से जुड़े लाभार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी योजना का लाभ लेने में नहीं आनी चाहिए है। योजना से जुड़े सभी अधिकारी और कार्मिक स्वयं को लाभार्थी मानकर योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026