जोधपुर, दिगम्बर जैन अहमदाबाद युवा संघ के तत्वाधान में आयोजित कोरोना महामारी के निवारणार्थ कोरोना महामारी से बचने के लिए गाइड लाइंन की पालना करने एवं वैक्सीन लगाने की अपील करने हेतु जिनवाणी टीवी चैनल के माध्यम से पहली बार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जोधपुर से अभिषा जैन सुपुत्री अभिषेक जैन ने कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र मास्क और वैक्सीन ही उपाय है। इसलिए सभी वैक्सीन लगाएं, कोरोना महामारी में लाॅकडाउन के दौरान बिना वजह बाहर ना निकले, मास्क लगाए, हाथों को बार बार साबुन से धोएं या सैनेट्राईज करें, अधिकाधिक पौधरोपण करें व स्वच्छ और स्वस्थ भारत मिशन में अपना योगदान दें।
अभिषेक जैन ने बताया कि दिगंबर जैन अहमदाबाद युवा संघ द्वारा पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के कई बच्चों ने हिस्सा लिया और बच्चों ने सभी देशवासियों को इस संकट काल में सजग व सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की अपील की।
ये भी पढ़े :- केन्द्र-राज्य सरकारें मिलकर करें महामारी की का सामना-मुख्यमंत्री
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

