मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों का सुरक्षा कवच

ग्राम स्तर तक पहुंच रही योजनाएं -पशुपालकों में बढ़ा विश्वास और जागरूकता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशु पालकों का सुरक्षा कवच। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर पशुपालकों को योजना की जानकारी दी जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवाकर लाभान्वित हो रहे हैं।

हुक्मराम को मिला दो पशुओं का बीमा लाभ
ग्राम पंचायत पालड़ी मांगलिया निवासी हुक्मराम पुत्र लुंबाराम ने बताया कि उन्हें ग्राम पालड़ी मांगलिया स्थित पशु चिकित्सा उपकेंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी प्राप्त हुई। इसके पश्चात उन्होंने योजना के अंतर्गत अपने दो पशुओं का ऑनलाइन पंजीकरण करवाया।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा उनके घर पहुंचकर निःशुल्क पशु बीमा किया गया तथा पशुओं के कानों में टैग लगाए गए। योजना के तहत अब उनके पशुओं को सुरक्षा कवच प्राप्त हुआ है। भविष्य में यदि उनके पशुओं को किसी प्रकार की हानि होती है तो उन्हें पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा 60 हजार रुपये तक की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त होगी।
हुक्मराम ने राज्य सरकार एवं पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं भरोसेमंद पहल है।

मदन गोपाल सांखला ने भी लिया योजना का लाभ
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बड़ली निवासी मदन गोपाल सांखला ने बताया कि उन्हें ग्राम बड़ली स्थित पशु चिकित्सा उपकेंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी प्राप्त हुई। योजना से प्रेरित होकर उन्होंने अपने पशुओं का ऑनलाइन पंजीकरण करवाया।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा घर पहुंचकर निःशुल्क पशु बीमा किया गया तथा पशुओं के कानों में टैग लगाए गए। योजना के तहत अब उनके पशुओं को सुरक्षा कवच प्राप्त हुआ है। भविष्य में यदि पशुओं को किसी प्रकार की हानि होती है तो उन्हें 36 हजार रुपये तक की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त होगी।

मदन गोपाल सांखला ने राज्य सरकार एवं पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा एवं आत्मविश्वास मिला है।

Related posts: