Doordrishti News Logo

ध्वजारोहण के साथ चेटीचण्ड महोत्सव शुरू शाम को शोभायात्रा

जोधपुर(डीडीन्यूज),ध्वजारोहण के साथ चेटीचण्ड महोत्सव शुरू शाम को शोभायात्रा। शहर में भगवान झूलेलालजी का जन्मोत्सव चेटीचण्ड पर्व का आगाज रविवार सुबह ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को कार्यक्रम के संबंध में एक पोस्टर का विमोचन किया गया।

इसे भी पढ़ें – लोहे के पाइप और डंडों से जानलेवा हमला करने वाले चार गिरफ्तार

सरदारपुरा झूलेलाल मन्दिर के सेवाधारी तेजु मनवानी व सुरेश अयानी ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की गई है। सेवाधारी अशोक मुलचंदानी व संजय चन्दीरमानी ने बताया कि 30 मार्च से प्रारम्भ होने वाले तीन दिवसीय चेटीचण्ड महोत्सव के पोस्टर का विमोचन सरदारपुरा नवीं सी रोड़ स्थित पूज्य झूलेलाल मन्दिर में मनोहर (मन्नु) मुलचंदानी द्वारा किया गया।

सुरेश इसरानी व मदन कुमार आईदासानी ने बताया कि रविवार 30 मार्च को सुबह झण्डारोहण के साथ इस तीन दिवसीय महोत्सव की शुरूआत की गई। शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं 31 मार्च व 1 अप्रेल की शाम मन्दिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related posts:

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य ने उम्मेद चिकित्सालय का किया निरीक्षण

June 23, 2026

प्रमुख शासन सचिव ने एम्स एवं पावटा अस्पताल का किया निरीक्षण

June 23, 2026

समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण

June 23, 2026

बासनी-सालावास रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य से रेलवे फाटक 8 दिन बंद रहेगा

June 23, 2026

पुण्यतिथि पर सुंदर सिंह भंडारी को दी पुष्पांजलि

June 23, 2026

पावटा अस्पताल में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत,ICU में भर्ती

June 23, 2026

सात साल से फरार 25 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

June 23, 2026

सीएचबी सेक्टर 12 में मिला शव,पत्थर की चोट लगने से मौत

June 23, 2026

You missed