भाई के सामने ट्रक ने ली स्कूटी सवार बहन की जान

  • पीछे से मारी टक्कर
  • कुचली गई

जोधपुर,भाई के सामने ट्रक ने ली स्कूटी सवार बहन की जान। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में राजाराम सर्किल के पास में स्कूटी सवार युवती को एक ट्रक के चालक ने पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

इसे भी पढ़िएगा – विद्यार्थियों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

स्कूटी सवार युवती का भाई उसके पीछे ही अन्य बाइक पर चल रहा था। मामले में सूरसागर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया। सूरसागर पुलिस ने बताया कि मूलत: ब्यावर हाल घोड़ाघाटी स्थित आशापूर्णा माताजी मंदिर के पास रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह पुत्र जवान सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसकी बहन 18 वर्षीय प्रियंका चौहान निजी फर्म में कार्य करती है। वह शनिवार की सुुबह सरदारपुरा अपनी स्कूटी लेकर निकली थी। वह अपनी बहन के साथ अन्य बाइक पर पीछे चल रहा था,वह आखलिया जा रहा था।

उसकी बहन जब राजाराम सर्किल के पास पहुंची तब पीछे से आई एक ट्रक के चालक ने टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल राहगीरों की मदद से एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना को लेकर अब सूरसागर पुलिस जांच कर रही है।