Doordrishti News Logo

गुजरात से हरियाणा जा रहा केमिकल से भरा टैंकर पलटा

कोई हताहत नहीं

जोधपुर,शहर के डालीबाई चौराहा बाइपास रोड पर सोमवार की देर शाम केमिकल से भरा एक टैंकर पलटी खा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। देर रात तक टैंकर क्रेन की मदद से सीधा करवाया गया। टैंकर गुजरात से हरियाणा जा रहा था। तब यह हादसा हुआ। सूचना पर फायर स्टेशन से गाडिय़ों भी रवाना किया गया ताकि आगजनी होने पर तत्काल काबू पाया जा सके।

ये भी पढ़ें-स्मैक सप्लायर को झालावाड़ से पकड़ लाई पुलिस

शास्त्रीनगर फायर स्टेशन एएफओ प्रशांत सिंह ने बताया कि देर शाम को डालीबाई चौराहा बाइपास रोड पर एक केमिकल टैंकर के पलटी खाने की सूचना फायर स्टेशन से एक गाड़ी को वहां भेजा गया। हालांकि टैंकर में आग नहीं लगी मगर ऐहतियात के तौर पर गाड़ी को भेजा गया। बताया गया कि यह टैंकर गुजरात से केमिकल लेकर आया था और हरियाणा की तरफ जा रहा था। तब अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया।

इधर टैंकर पलटी खाने की सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। टैंकर पलटी खाने से जोधपुर बाड़मेर रोड पर जाम लग गया। बाद में वाहनों को डायवर्ट कर आस पास से निकाला गया। के्रन की मदद से टैंकर को सीधा करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026