Doordrishti News Logo

कॉपरेटिव सोसायटी के नाम पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी

जोधपुर, निवेश के नाम पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुकी कई नामी क्रेडिट कॉआपरेटिव सोसायटियों के खिलाफ केस दर्ज होना लगातार जारी है। एक और व्यक्ति ने अब आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में निवेश और बड़े मुनाफ का झाँसा देकर लाखों की ठगी का आरोप लगाया है। उदयमंदिर पुलिस ने इस बारे में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि हाजन मां की गली मेड़ती गेट निवासी सराजुदीन पुत्र गुलाम मोहम्मद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शरीफ पुत्र अब्दूल रहीम ने उसको आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में निवेश करने और बड़े मुनाफे का प्रलोभन दिया। उसकी एफडीआर पूरी होने के बावजूद रूपए नहीं दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: