Doordrishti News Logo

पति पत्नी को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी

  • महिला से यौनाचार
  • रेलवे अस्पताल में ज्वाइन करने पहुंची तब लगा सर्टिफिकेट फर्जी है

जोधपुर,पति पत्नी को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी। जिला पश्चिम में एक महिला और उसके पति को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उसके ही जिले के रहने वाले एक शख्स ने साढ़े छह लाख की ठगी कर ली। महिला को रेलवे अस्पताल में ज्वाइन का फर्जी सर्टिफिकेट थमा दिया। महिला ज्वाइन करने पहुंची तो धोखाधड़ी का पता लगा। महिला का यह भी आरोप है कि परिचित ने उसका यौनाचार भी किया। घटना में शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फालना से कार किराया कर सवार हुए बदमाश,जोधपुर में पिस्टल दिखाकर लूटा

निरीक्षक प्रदीप डांगा ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। अदालत से भेजे इस्तगासे पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें बताया कि वह मूल रूप से जालोर की रहने वाली है। यहां शास्त्रीनगर हलके में रहती है। उसके ही जिले में पांच लाख और लिए थे। महिला को रेलवे अस्पताल में ज्वाइन का एक सर्टीफिकेट दे दिया। महिला का कहना है कि वह नौकरी लगने के लिए रेलवे अस्पताल गई तो पता लगा कि वहां से ऐसा कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। यह तो फर्जी है। महिला का आरोप है कि बालकाराम ने न सिर्फ नौकरी के नाम पर ठगी की बल्कि उसके साथ में दुष्कर्म भी किया। थानाधिकारी डांगा ने बताया कि मामले में तफ्तीश आरंभ की गई है। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ बयान लिए जाने है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed